फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pedeyi fair celebereted in aani

पड़ैई मेले दिखी परंपरा की झलक, लोकनृत्य से बांधा समा

Mon, 16 Aug 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
pedeyi fair celebereted in aani
वैली के ढमार का ऐतिहासिक और पारंपरिक पडै़ई मेले में दिखी प्राचीन संस्कृति की झलक - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। निरमंड के चायल वैली के ढमार गांव का ऐतिहासिक पडै़ई मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले का आयोजन देवता सुंदर नाग के सानिध्य में किया जाता है। मान्यता है कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्राचीन मेला है।
विज्ञापन

देवता सुंदर नाग मंदिर कमेटी के सदस्य संदेव ठाकुर ने बताया कि यह मेला हजारों साल से मनाया जाता है। मेले में मां गौरा के काली रूप में भोज नृत्य का आयोजन का किया जाता है। मान्यता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था, तब अमृत का कलश निकला था। ठीक उसी तरह एक मिट्टी से निर्मित कलश में घी डालकर, जिसको स्थानीय बोली में (कुंदणी) कहा जाता है।
विज्ञापन

इसमें अमृत रूपी घी को कलश से पिलाया जाता है। इसे पिलाने वालों को वैष्णव विष्णु का रूप माना जाता है और पीने वालों को देव और असुर का रूप मानते हैं। यह मेला पहले क्षेत्र के एक ही गांव दवाह में मनाया जाता था। इससे एक गांव पर काफी बोझ पड़ रहा था। बाद में मेले को 10 गांव में विभाजित किया गया और परंपरा के अनुसार हर साल एक गांव में इसका आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुआगी निवासी एलआर ठाकुर का कहना है कि मेले के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्रों के लोग भी मेले में शिरकत करते हैं। मां चलासनी की उपस्थिति में हर 10 साल बाद हर एक गांव में इस मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में लोग नृत्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed