{"_id":"66951b997593aa4e7108542f","slug":"payment-for-milk-should-be-made-before-7th-of-every-month-sevgi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118804-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह सात तारीख से पहले किया जाए दूग्ध का भुगतान : सेवगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह सात तारीख से पहले किया जाए दूग्ध का भुगतान : सेवगी
विज्ञापन
दूध की निर्धारित दरों से कम दर पर किया जा रहा है भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी की अध्यक्षता में दिया गया। दुग्ध उत्पादक संघ के सदस्यों का कहना है कि दुग्ध उत्पादकों को समय पर दूध का मूल्य भुगतान न होने से परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा दूध की दरें भी अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई हैं।
इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने बताया कि बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ इंटक के संज्ञान में आया है कि दुग्ध उत्पादकों को दूध की निर्धारित दरों से कम दरों पर भुगतान किया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि हर माह 7 तारीख से दुग्ध का भुगतान किया जाए, ताकि दुग्ध उत्पादकों को परेशानी न हो। इस मौके पर इंटक के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।