फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Patriotic songs were presented by the students

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत किए प्रस्तुत

Sun, 25 Jan 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs were presented by the students
आनी के हिमालयन मॉडल स्कूल में आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम में उप​​स्थित लोग। संवाद
आनी(कुल्लू)।
विज्ञापन

हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भारत माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर 108 दीये जलाए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद भारत एकात्मता स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इनमें डॉ. विनोद आचार्य, राजेश शर्मा, सुनीता चौहान, श्यामा नंद, ऊषा शर्मा, अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार और रफ्तार सिंह ठाकुर ने भारत दर्शन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विनोद चंदेल, गंगा राम चंदेल, डॉ. गुलाब सिंह मेहता, भोला दत्त शर्मा, शशि मल्होत्रा, अमर चौहान (पूर्व प्रधानाचार्य), नवल ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, श्यामा नंद, ऊषा शर्मा, अमिता भारद्वाज, टिकमा शर्मा, तिलक राज, हीरा लाल शर्मा, दया राम नेगी, रमेश ठाकुर, पूर्ण चंद शर्मा सहित अन्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed