फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pashada Kainchi Sunda Snowy Road, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़क, कैसे मंडी पहुंचेगी लाखों पेटी सेब

Wed, 03 Jul 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pashada Kainchi Sunda Snowy Road, Rampur Bushahr, Shimla
पशाडा कैंची- सुंडा स्नेई सडक़ खस्ताहाल
बीती बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क की विभाग नहीं ले रहा सुध, गड्ढों में तबदील हुई सड़क पर न जल निकासी और न कलवर्ट की व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली पशाड़ा कैंची सुंडा स्नेई सड़क की हालत बीती बरसात खराब हुई थी, जो अब तक सुधर नहीं पाई है। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन एक वर्ष बाद बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। गड्ढों में तबदील हुई सड़क से लाखों पेटी सेब मंडी कैसे पहुंचेगा, क्षेत्र के बागवान इसे लेकर चिंतित हैं। गौर हो कि नोग वैली के सेब बाहुल गांव को जोड़ने वाली पशाड़ा कैंची सुंडा स्नेई सड़क की दुर्दशा क्षेत्र के बागवानों की चिंता बढ़ा रही है। आगामी सेब सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से पुख्ता प्रबंध न किए जाने से मंडियों में सेब पहुंचाने में भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ेंगी। बीते वर्ष भारी बरसात में डीजल की ज्यादा खपत के चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों की देनदारी समय रहते न करने के कारण सड़कों की मरम्मत करना चुनौतियों भरा है। इस सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर और उबड़-खाबड़ गड्ढों पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, सड़क पर जल निकासी की न तो उचित व्यवस्था है और न ही कलवर्ट का प्रावधान है, जिसके चलते बरसात का पानी सड़क पर खुला बहता है। बीते वर्ष भारी बरसात से जगूनी स्नेई के बीच एक रिहायशी मकान भू-स्खलन की जद में आने से जमींदोज हो चुका है। इसके बावजूद भी विभाग ने सबक नहीं लिया। सड़क पर पूर्व में हुई टारिंग का कई जगह नामो-निशान तक मिट चुका है। साढ़े पांच किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आती है। क्षेत्र के जगूनी, कराली, थाना, स्नेई, सुंडा, रायशरन गांव के सैकड़ों बागवानों की लाखों सेब की पेटियां देश और प्रदेश की विभिन्न मंडियों में पहुंचती हैं। ऐसे में खस्ताहाल सड़क पर जहां वाहन चालक आने से कतराते हैं, वहीं बागवानों से अधिक भाड़ा भी वसूलते हैं।

क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान शिशुपाल, पवन, गोवर्धन, सूरज, दुर्गा सिंह, नरेंद्र, भूषण, दीपक, गुरजीत, सुरेंद्र, नरेश, अमित, राज मेहता सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से समय रहते सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द सड़क नहीं सुधारी गई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


पैचवर्क का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृज लाल ने बताया कि खस्ताहाल सड़क में पैचवर्क का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जल्द ही विभाग सड़क की हालत सुधारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed