फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Participate in the online quiz competition by September

Rampur Bushahar News: ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 30 सितंबर तक लें भाग

Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माय भारत के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 30 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें 20 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। उन्होंने जिले के युवाओं से 30 सितंबर से पहले माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से युवाओं को भारत की विकास यात्रा और विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों एवं संवाद में भाग लेकर अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article