{"_id":"5f5e48608ebc3e6d317ba7da","slug":"parking-land-rampur-hp-news-sml344988867","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नप को एक माह में दिए जमीन तलाशने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नप को एक माह में दिए जमीन तलाशने के निर्देश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों से ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। बीते 10 वर्षों में आरएलए और आरटीओ रामपुर कार्यालय में 12 हजार 643 वाहन पंजीकृत हुए हैं जबकि वाहनों की पार्किंग को लेकर कोई पुख्ता व्यवस्था आज दिन तक नहीं हो पाई है। ऐसे में वाहनों को पार्क करने और ट्रैफिक की समस्या पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है।
गौर हो कि रामपुर में बीते एक दशक में वाहनों की संख्या में तो हजारों का इजाफा हुआ है, लेकिन वाहनों को पार्क करने के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। नेशनल हाईवे पांच पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम और राहगीरों का चलना काफी मुश्किल हो गया है। यही नहीं, शहर के कई स्थानों में अवैध रूप से पार्किंग भी बनाई गई है, जिस पर प्रशासन ने शिकंजा कसने के पुलिस को निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नगर परिषद रामपुर को नप क्षेत्र में पार्किंग निर्माण को लेकर भूमि चयनित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने रामपुर के कोर्ट परिसर के पीछे, सतलुज कैफे के साथ, खनेरी और डकोलढ़ वार्ड में पार्किंग के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। नप को एक माह के भीतर इस संबंध में एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने रिपोर्ट देने को कहा है। उक्त क्षेत्रों में यदि पार्किंग का निर्माण हो जाता है तो शहर की दशकों पुरानी समस्या का स्थाई समाधान संभव है। वर्तमान में रामपुर के इंदिरा मार्केट स्थित पार्किंग में 150, जबकि छात्र स्कूल की पार्किंग में 80 वाहनों को पार्क करने की सुविधा है, जबकि अधिकतर वाहन नेशनल हाईवे पांच किनारे पार्क किए जा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या मुख्य शहर, वार्ड खनेरी और डकोलढ़ में गंभीर बनी हुई है। यदि उक्त स्थानों पर पार्किंग का निर्माण होता है तो क्षेत्र के हजारों लोगों को इससे राहत मिलेगी।
उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि नगर परिषद को नप क्षेत्र में जमीन तलाशने और इसकी रिपोर्ट एक माह में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। रामपुर में अवैध रूप से पार्क हो रहे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, नगर परिषद और एनएच प्राधिकरण को भी कहा गया है।