फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   parivar utsav celebration in rekangpeo

Rampur Bushahar News: कुर्सी दौड़ में भजना देवी प्रथम

Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
parivar utsav celebration in rekangpeo
किन्नौर में पुलिस परिवार महोत्सव के दौरान रस्सा कशी में जोर आजमाईश करते पुलिस जवान। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के पुलिस मैदान में रविवार को किन्नौर पुलिस परिवार महोत्सव का आयोजन किया गया। नववर्ष के उपलक्ष्य पर पहली बार पुलिस प्रशासन के आयोजित कार्यक्रम में एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महोत्सव में किन्नौर जिले के छह पुलिस थानों, नौ चौकियों और बैरियरों से पहुंचे पुलिस जवानों के लिए सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

नए साल के आगाज पर पुलिस मैदान रिकांगपिओ में किन्नौर पुलिस परिवार महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव में जिलेभर से आए 300 महिला और पुरुष जवानों सहित उनके परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों के लिए सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान पुलिस लाइन रिकांगपिओ ने हासिल किया। पहाड़ी नाटी प्रतियोगिता में आरक्षी ओम प्रकाश की टीम अव्वल रही। रस्साकशी स्पर्धा में पुलिस थाना भावानगर पहले स्थान पर रहा जबकि ट्रैफिक यूनिट रिकांगपिओ ने दूसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सहायक उपनिरीक्षक भजना देवी नेगी पहले स्थान पर रहीं। वहीं महिला आरक्षी कृष्णा नेगी ने दूसरा स्थान पाया। उत्सव में किन्नौर के लोक गायक चंद्रलाल नेगी और बबली नेगी ने प्रस्तुतियां दीं और पुलिस मैदान में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस जवानों का कार्य काफी तनावपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निजात दिलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे वे आने वाले समय में तनावमुक्त हो सकें और कार्य को कुशलता से कर सकें। इस मौके पर डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा, डीएसपी विजिलेंस राजीव मेहता, डीआई किन्नौर किरण कुमारी, थाना प्रभारी रिकांगपिओ जनेश्वर ठाकुर, थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार, थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ठाकुर, थाना प्रभारी टापरी प्रेम सिंह, मूरंग थाना प्रभारी कृष्ण लाल और पूह थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed