फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parikshit secured a place in the top 10 merit list of the state.

Rampur Bushahar News: परीक्षित ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parikshit secured a place in the top 10 merit list of the state.
खुशप्रीत - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
दाड़लाघाट (सोलन)। ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के छात्र परीक्षित ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। परीक्षित ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर 98.57 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता पवन कुमार हिमाचल पुलिस के सीआईडी विभाग में कसुम्पटी शिमला में कार्यरत हैं जबकि माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं। परीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता स्कूल प्रबंधक को दिया है। परीक्षित ने बताया कि वह आगे चलकर एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं और जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

नितीश इंजीनियर तो पलक का प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शिवालिक साइंस स्कूल खरुणी के दो होनहार विद्यार्थी नितीश और पलक ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए प्रदेश मेरिट सूची में संयुक्त रूप से 8वां स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने 692 अंक प्राप्त कर विद्यालय अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। नितीश का सपना भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है, जबकि पलक प्रशासनिक अधिकारी बन कर देश सेवा करना चाहती हैं। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों एवं नियमित मेहनत को दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल समैंथा सैणी ने इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

ऐंजल एनडीए और खुशप्रीत का इंजीनियर बनने का सपना
नालागढ़ (सोलन)। आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिड़ीवाला की दो छात्राओं एंजेल चंदेल ने 691 अंक, खुशप्रीत ने भी 691 अंक प्राप्त करके हिमाचल प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग व अपने माता-पिता को दिया। इन दोनों बच्चों ने बताया कि वे रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। एंजेल चंदेल आगे चलकर एनडीए में जाना चाहती है और खुशप्रीत इंजीनियर बनना चाहती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जरनैल सिंह चंदेल ने इस सफलता के लिए दोनों छात्राओं, उसके माता पिता व सभी अध्यापक वर्ग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा राणा और कृतिका ने चमकाया नाम
बरोटीवाला(सोलन)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के दो छात्रों नेहा राणा व कृतिका ने 98.56 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों ने अपने माता पिता, स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया है। नेहा व कृतिका ने इसका श्रेय अपने अध्यापकों व परिजनों को दिया। वे छह से सात घंटे पढ़ाई करती थीं। नेहा प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। वहीं कृतिका इंजीनियर बनना चाहती है।

खुशप्रीत

खुशप्रीत- फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed