फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Para Alpine Skiing National Championship concludes in Narkanda

Rampur Bushahar News: नारकंडा में पैरा अल्पाइन स्कीइंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन

Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
नारकंडा में आयोजित पैरा अल्पाइन स्कीइंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

. मंत्री केहर सिंह खाची ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के तत्वावधान में आयोजित तीसरे पैरा अल्पाइन स्कीइंग राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और दूसरी पैरा अल्पाइन स्कीइंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री केहर सिंह खाची बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पर्वतीय वादियां शीतकालीन खेलों के लिए उपयुक्त हैं, यहां पैरा एथलीट को खेल प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना राज्य के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से आए पैरा एथलीट ने नारकंडा की बर्फीली ढलानों पर अपनी स्कीइंग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन को इंडियन ऑयल, हीरो हमें परवाह है, म्युचुअल फंड्स सही हल, ओटोबॉक और जय बालाजी ग्रुप प्रतिष्ठित संगठनों का सहयोग प्राप्त रहा। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस थाना कुमारसैन और पुलिस चौकी नारकंडा के जवान तैनात रहे। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय पैरालंपिक समिति और हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भाग लिया। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article