फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat Secretary yearning for January and February salary

Rampur Bushahar News: जनवरी और फरवरी के वेतन को तरस रहे पंचायत सचिव

Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से वेतन देने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड की 22 पंचायतों में सेवाएं दे रहे सचिवों को करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की अदायगी न होने से उन्हें परिवार का भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस के अलावा अन्य खर्चों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


निचार पंचायत के प्रधान राजपाल नेगी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को वेतन देने में नाकाम साबित हो रही है। पंचायत सचिवों को वेतन न मिलने के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही है। महंगाई के दौर में सचिवों को आर्थिक तंगी के कारण मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौरा पंचायत प्रधान विजय नेगी, प्रधान तरांडा हरी भक्त नेगी, प्रधान बड़ा कंबा मोनिका नेगी, प्रधान छोटा कंबा स्नेह लता नेगी, प्रधान मीरू पंचायत नरेंद्र नेगी, उपप्रधान सुंगरा अजय नेगी, उपप्रधान पानवी बुद्धा राम नेगी और उपप्रधान चंगाव पंचायत राजेश नेगी ने सरकार से मांग उठाई की कि सचिवों को जल्द से जल्द वेतन दिया जाए।
विज्ञापन


बजट के अभाव में सचिवों को वेतन नहीं मिल पाया है। यह मामला सरकार के ध्यान में है। बजट मिलते ही सचिवों को वेतन दे दिया जाएगा।
विजय कुमार नेगी, कार्यवाहक बीडीओ, निचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed