फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat level sports competition from today at Nehru Maidan Theog

Rampur Bushahar News: नेहरू मैदान ठियोग में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से

Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
चार दिन तक कबड्डी और वॉलीबाल के होंगे मैच, नशामुक्ति का देंगे संदेश
विज्ञापन

महाकुंभ में 40 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, किसान नेता सोहन ठाकुर करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग के नेहरू मैदान में बुधवार से पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 40 टीमों के खिलाड़ी कबड्डी और वॉलीबाल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए 40 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। किसान नेता एवं सेब उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शहीद भगत सिंह खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंच कर रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें खेल और अनुशासन की दिशा में प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में ओपन श्रेणी की टीमें भाग लेंगी। वहीं, पंचायत स्तरीय मुकाबले जूनियर और महिला वर्ग में होंगे। खेलों को सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मुकाबले मैट पर आयोजित किए जाएंगे ताकि चोट लगने की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। विजेता टीम को 31,000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को नियमों की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed