{"_id":"6a11b5bd41ee82b2350d14de","slug":"panchayat-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160900-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में चुनाव की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी 378 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में चुनाव की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी 378 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
64 पंचायतों में 338 मतदान केंद्र स्थापित
67,568 मतदाता तीन चरणों में अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विकास खंड में पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए कुल 64 पंचायतों में 338 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 333 को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नरेश झा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 378 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जिन्हें रविवार को रवाना किया जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में दो पुलिसकर्मी, एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने बताया कि ठियोग क्षेत्र में कुल 67,568 मतदाता तीन चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 34,099 पुरुष और 33,467 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक करवाया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया के तहत अब तक 10 प्रधान, 17 उपप्रधान और दो पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 20 पंचायत समिति सदस्यों, 54 प्रधान पदों, 47 उपप्रधान पदों और तीन जिला परिषद सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
बीडीओ नरेश झा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी और पोलिंग पार्टियों की आवाजाही के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं भी तीनों चरणों के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमानुसार सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इनसेट
इन पंचायतों आज थमेगा प्रचार
पहले चरण में 26 मई को क्यारा, शड़ी मतियाणा, धार कंदरू, भोगड़ा–पल्ली, रोणी मतियाना, कथोग, बलग, घोड़ना, चिखड़, नाहौल, ददास, शरमला, देवठी, घुंड, मझार, बड़ोग, टिक्कर, पूंदर स्थित चिनौत धमांदरी, बागड़ी, बगैण, बासा ठियोग पंचायतों में मतदान होगा।