फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   overloding in rampur kreri bus

रामपुर करेरी बस में ओवरलोडिंग से छात्र-छात्राएं परेशान

Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
overloding in rampur kreri bus
रामपुर करेरी बस में ओवरलोडिंग से परेशान विद्यार्थी - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर-मसारना-करेरी रूट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम की बस खचाखच भरी होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि स्कूली बच्चों को बस में सीट मिलना तो दूर, खड़े रहने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस रूट पर रोजाना बस ओवरलोड ही रहती है।
विज्ञापन

इस कारण हर समय हादसा का अंदेशा बना रहता है। इसकी वजह यह है कि इस समय में क्षेत्र से रामपुर के लिए एकमात्र बस हैं, ऐसे में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी और अन्य लोगों को भी आवाजाही करनी पड़ती है। इस कारण बस में ओवरलोडिंग रहती है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई से पहले स्कूल पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसको देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन और पथ परिवहन निगम प्रबंधन से इस रूट पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस करेरी से सुबह करीब 7:30 बजे रामपुर के लिए चलती है। रूट पर एकमात्र सरकारी बस सेवा होने के कारण यहां से ही बड़ी संख्या में सवारियों से यह भर जाती है। इस वजह से भड़ावली पंचायत के रसेंदली, मसारना, कमलाऊ, छलावट, भड़ावली, कुमसू और मतरेवल क्षेत्र से स्कूल जान वाले विद्यार्थियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। बस में यात्रियों को ऐसी हालत होती है कि खड़ा होना तो दूर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नोगली स्कूल पढ़ते हैं पंचायत के 50 विद्यार्थी
इसी पंचायत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में करीब 50 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बस ओवरलोड होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसको लेकर अभिभावक भी चिंतित रहते हैं। स्थानीय निवासी ललित मोहन, प्रदीप कुमार, संजीव, तिलकराज, उत्तम, मोहन सिंह और चेतराम सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और निगम प्रबंधन से क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है, जिससे की विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल सके।

इनसेट
फिलहाल बसों की कमी के कारण अतिरिक्त बस सेवा शुरू करना मुश्किल है। जैसे ही नई बसें रामपुर डिपो को मिलेंगी, समस्या को प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा।
प्रेम चंद कश्यप, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed