फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Overall Winner of Baragaon School, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: बड़ागांव स्कूल के सिर सजा ओवरऑल विजेता का खिताब

Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Overall Winner of Baragaon School, Rampur Bushahr
बड़ागांव स्कूल को ओवरऑल विजेता के खिताब से नवाजते मुख्यातिथि विधायक कुलदीप राठौर। संवाद
बड़ागांव में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा हुई संपन्न, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नवाजे विजेता, कबड्डी मैट के लिए 3.13 लाख की राशि की स्वीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में कुमारसैन खंड के 23 स्कूलों से आए 338 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में कबड्डी मुकाबले में जेबीएल खाची वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन प्रथम, केपीएस कुमारसैन द्वितीय स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में जेबीएल स्कूल कुमारसैन प्रथम, मलैंडी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल में छात्र वर्ग में शिवान स्कूल प्रथम, एसवीएम कुमारसैन द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में शिवान स्कूल प्रथम, भुट्टी स्कूल द्वितीय, खो-खो स्पर्धा में छात्र वर्ग में बड़ागांव प्रथम, कुमारसैन द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में कोटीघाट प्रथम, जीएसएसएस बड़ागांव द्वितीय रहा। छात्र वर्ग में लोकनृत्य में बड़ागांव प्रथम, छात्रा वर्ग में बड़ागांव प्रथम, कुमारसैन द्वितीय रहा।

छात्र वर्ग की भाषण स्पर्धा में शिवान प्रथम, छात्रा वर्ग में कोटीघाट प्रथम, बैडमिंटन के छात्र वर्ग में एसवीएम कुमारसैन प्रथम, शमाथला द्वितीय, छात्रा वर्ग में कोटीघाट प्रथम, भुट्टी द्वितीय रहा। छात्र वर्ग में एकल गान में कोटीघाट प्रथम, बड़ागांव द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में बड़ागांव प्रथम, गलानी द्वितीय रहा। योगा छात्र वर्ग में बड़ागांव प्रथम, जीवीपीएस द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में भुट्टी प्रथम, शिवान द्वितीय रहा। शतरंज में छात्र वर्ग में कुमारसैन प्रथम और गलानी द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में कांगल प्रथम और कुमारसैन द्वितीय रहा। मुख्यातिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में अहम योगदान है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रह कर खेल स्पर्धा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर 25 हजार रुपये और छात्राओं को लोकनृत्य प्रस्तुति के लिए पांच हजार की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हिमेंद्र बाली ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed