{"_id":"66daf90718265e14730b13ca","slug":"out-sainj-highway-305-landslide-near-fadainala-bus-service-stopped-kullu-rampur-hp-news-r-19-1-sml1012-405255-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मौसम खुलने पर शुरू होगा आनी के लिए 2 बजे का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मौसम खुलने पर शुरू होगा आनी के लिए 2 बजे का रूट
विज्ञापन
औट-सैंज हाईवे-305 में फडैलनाला के पास हो रहे भूस्लखन के चलते रात की सेवा रोकी
एचआरटीसी प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से बाह्य सराज आनी के लिए 2:00 बजे का रूट मौसम खुलने पर शुरू होगा। मार्ग में फडैलनाला के पास हो रहे भूस्खलन के चलते रात की सेवा को अभी बंद रखा है।
एचआरटीसी प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। अगस्त में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर अधिकतर समय बसों की आवाजाही बंद रही। अब फडैलनाला के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसी को देखते हुए परिवहन निगम ने कुल्लू से दोपहर बाद 2:00 चलने वाली बस को अभी बहाल नहीं किया है। फडैलनाला के पास बस रात को करीब 8:00 बजे पहुंची है, अगर बस फंसी तो अंधेरे में सवारियों को परेशानी हो सकती है। इस कारण बस को अभी नहीं चलाया जा रहा है।
कुल्लू के सरवरी बस अड्डा से चलने वाली बस अगले दिन आनी से सुबह 6:00 बजे कुल्लू के लिए वापस आती है। आम लोगों के साथ जरूरी कामकाज और मरीज इस बस का लाभ उठाते हैं। यह बस दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय ढालपुर पहुंचती है।
विज्ञापन
लाल चंद ठाकुर, प्रेम सिंह, जगदीश ठाकुर तथा सुरेश कुमार ने कहा कि यह बस लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है। उन्होंने निगम से मांग की है कि मौसम खुलते ही कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी दर्रा बस को आम जनता के लिए शुरू किया जाए। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बस को बरसात के समय चलाना चुनौतीपूर्ण है। बंजार के सोझा से आगे अंधेरा होना शुरू हो जाता है। जंगल के रास्ते में भूस्खलन और पत्थर गिरने से सवारियों को खतरा रहता है। मौसम खुलने पर रूट को बहाल किया जाएगा।