फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Orientation program organized for new students in Government College Seema

Rampur Bushahar News: राजकीय महाविद्यालय सीमा में नवागंतुक छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Mon, 22 Jul 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में विषयों, पाठ्यक्रम और शैक्षणिक अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा ने आज नवागंतुक छात्रों के लिए एक विस्तृत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से नए छात्रों को कॉलेज के वातावरण, शैक्षिक अपेक्षाओं और करियर संभावनाओं से अवगत कराया गया। छात्रों को उनके चुने हुए विषयों, पाठ्यक्रम और शैक्षणिक अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को यह समझाया गया कि प्रत्येक विषय की क्या विशेषताएं हैं और किस प्रकार से वे अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को कॉलेज के नियम, उपस्थिति आवश्यकताएं और आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी गई। ओरिएंटेशन कार्यक्रम छात्रों को कॉलेज के अनुशासन और जिम्मेदारियों को समझने में सहायक रहा। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम, बीएससी तथा प्रोफेशनल विषयों बीसीए, बी वॉक, बीबीए में अध्ययन क्षेत्र से संबंधित संभावित करियर के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा महाविद्यालय की ओर से संचालित ऐड ऑन विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। महाविद्यालय में संचालित सह शैक्षणिक गतिविधियां जैसे एनएसएस, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने मार्गदर्शकों के रूप में भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इनमें प्रो. हरीश संजटा, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. राय सिंह नेगी, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. रवि किरण, डॉ. महिंदर, प्रो. सुनील नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने सवाल पूछे और मार्गदर्शकों से स्पष्टीकरण प्राप्त किए। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed