फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organizing cultural programs from Dhwash Mela

ध्वांश मेले से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Wed, 01 Jun 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Organizing cultural programs from Dhwash Mela
उप तहसील नित्थर के ध्वांश में बीस जेष्ठ मेले में नाटी डालतीं महिलाएं। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर(कुल्लू)। पूर्व नवयुवक मंडल ने ध्वांश मेले से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। नवयुवक मंडल प्रधान सीटू ने कहा कि मेले से पूर्व बुधवार को पहली बार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार मुकेश जोशी, चमन भारती, विनिश जोशी, कुलदेव कौशल, पीसी डोगरा और यश कश्यप ने मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन किया। नवीन जोशी ने अपने संगीत से ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डाई फाई पहाड़ी कॉमेडी के नाटककार अपने अंदाज से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं ग्रामीणों को नशे की रोकथाम को लेकर भी जागरूक किया। इसके अलावा विभिन्न महिला मंडलों ने लोकनृत्य और अंत में एक विशाल नाटी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, मदन गोस्वामी, लोट पंचायत प्रधान कला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed