फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organizing blood donation camp on Red Cross Day

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में 85 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Thu, 08 May 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Organizing blood donation camp on Red Cross Day
रामपुर प्रशासन की ओर  से आयोजित रक्तदान ​शिविर में आईटीबीपी के निरीक्षक रक्तदान करते हुए। संवाद
रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। रेडक्रॉस दिवस पर स्थानीय प्रशासन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ठियोग के सिविल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने 85 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में शिमला के आईजीएमसी अस्पताल से डॉ. साहिल शर्मा और उनकी टीम ने सहयोग दिया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता और डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने रक्तदान कर किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। शिविर में आईटीआई, डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या और छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों सहित ठियोग खंड कार्यालय के विभिन्न कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में पहुंचे नरेश शर्मा ने बताया कि वह पहले भी 46 बार रक्तदान कर चुके हैं। हर बार रक्तदान करने के बाद आत्मिक शांति का अनुभव होता है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। शिविर में पहली बार रक्तदान करने आए आईटीआई के विद्यार्थियों ने रक्तदान को देश के सैनिकों को समर्पित किया। शिविर में देवांग शर्मा, सुरेश वर्मा, सुनील जैन, दीपक सोनी, विजय कुमार, प्रकाश शर्मा, आदित्य आनंद और किरण ठाकुर पहली बार रक्तदान करने का गौरव हासिल किया। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed