Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organization of farmers' seminar

Rampur Bushahar News: किसानों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों के बारे में किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Organization of farmers' seminar
किसान गोष्ठी के दौरान पंजीकरण करते किसान और पशुपालक। संवाद
पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में पशुपालकों को घोड़ों के खान-पान, उचित देखभाल, स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. अतुल डोगरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग शिमला के उप निदेशक डॉ. संदीप मिश्रा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों और पशुपालकों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी के तकनीकी सत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी हॉर्स फार्म लारी डॉ. गुरमीत अंगरूप ने स्पीति की विरासत और गौरव विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने चामुर्थी घोड़े की विशिष्ट नस्लीय विशेषताओं, कठिन हिमालयी परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता, पारंपरिक महत्व तथा इस बहुमूल्य स्थानीय नस्ल के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सहायक प्रोफेसर जैव विज्ञान विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला डॉ. नीलम कुमारी ने वर्तमान कृषि प्रणाली में प्राकृतिक खेती का महत्व विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करने और टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने के महत्व के बारे में किसानों को जागरूक किया। डॉ. संदीप मिश्रा की अध्यक्षता में किसानों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। किसानों ने कृषि और पशुपालन से संबंधित अपनी समस्याओं, अनुभवों, सुझावों को साझा किया। विभागीय विशेषज्ञों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यातिथि डॉ. अतुल डोगरा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि, पशुपालन को एक-दूसरे का पूरक बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सीमन बैंक घन्नाटी डॉ. रविंदर ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। किसान गोष्ठी में पिन वैली, भावावैली, किन्नौर, सराहन, भद्राश, घराट और आनी क्षेत्र से पहुंचे अश्वपालकों ने भाग लिया। उपमंडलीय भूसंरक्षण अधिकारी कर्म सिंह गुलेरिया ने कहा कि गोष्ठी के दौरान बहुत से लोगों ने पंजीकरण किया गया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों को हिम प्राकृतिक की तरह चक्की आटा और दलिया वितरण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल चौहान, डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुरस्कार की राशि बढ़ाने की मांग
पशुपालकों ने गोष्ठी के दौरान विभिन्न समस्याओं के प्रश्न पूछे, डॉ. अतुल डोगरा ने किसानों और पशुपालकों की समस्या का समाधान किया। पशुपालकों ने कहा कि अश्व प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिलने वाला पुरस्कार काफी कम है। पालकों ने मांग उठाई कि पुरस्कार की राशि को बढ़ाया जाए। जिससे पशुपालकों को लाभ मिल सके। कृषि विभाग की ओर से भी फार्मर रजिस्ट्री का आयोजन किया गया। रजिस्ट्री में उन किसानों ने भाग लिया जिनको पीएम सम्मान निधि के तहत 6000 रुपये की राशि आती है, उसको पेश आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिन किसानों के नाम पर जमीन है उनको सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, जिसके लिए रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed