Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Orchard oil spray is essential for controlling San Jose scale and mites in apple orchards

Rampur Bushahar News: बगीचों में सैन जोस स्केल, माइट्स को रोकने के लिए इसी माह में करें स्प्रे

Tue, 03 Mar 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
ऑर्चर्ड ऑयल के छिड़काव से बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है फसल को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के बगीचों में सैन जोस स्केल और माइट्स का प्रकोप रोकने के लिए ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल का छिड़काव सबसे कारगर है। इसका छिड़काव इस महीने के दूसरे सप्ताह तक करना सही है। समय पर किया गया यह छिड़काव फसल को बड़े नुकसान से बचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल का 2–4 प्रतिशत घोल तैयार किया जाना चाहिए। इसके लिए 200 लीटर पानी में 4 से 8 लीटर ऑर्चर्ड ऑयल मिलाया जाता है। स्प्रे इस प्रकार करें कि पेड़ की छाल, मुख्य तना, सभी शाखाएं और कोमल टहनियां अच्छी तरह भीग जाएं। यह तेल कीटों की मोमी सुरक्षात्मक परत को ढक देता है, जिससे उनका श्वसन रुक जाता है और अंडों सहित कीट नष्ट हो जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि तेल के मिश्रण के छिड़काव का सर्वोत्तम समय दिसंबर के अंतिम सप्ताह से फरवरी के पहले सप्ताह तक है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बगीचों में बागवान मार्च के दूसरे सप्ताह तक भी इसका छिड़काव कर सकते हैं। छिड़काव के लिए साफ और शुष्क दिन चुनें। साथ ही तापमान 3–4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और अगले 24 घंटों में बारिश या पाले की संभावना न हो। तेज हवा या कड़ी धूप में भी स्प्रे न करें।

बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र कायथ ने बताया कि यदि सुप्त अवस्था में स्प्रे नहीं हो पाया हो या कीट का दबाव अधिक हो, तो कली फूटने के बाद पत्तियां लगभग आधा इंच निकलने तक 1–1.5 प्रतिशत समर ऑयल का हल्का छिड़काव किया जा सकता है। समर ऑयल शुरुआती अवस्था के माइट्स और स्केल की नई पीढ़ी को नियंत्रित करता है, लेकिन इसे फूल आने के समय इस्तेमाल न करें। स्प्रे सुबह 10 बजे के बाद और शाम 4 बजे से पहले करें। अनुशंसित मात्रा से अधिक तेल न मिलाएं और घोल बनाते समय पहले टंकी में पानी भरें। फिर तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्प्रे से पहले पेड़ों की सूखी छाल खुरच कर साफ कर लें। कमजोर या पाले से प्रभावित पेड़ों पर छिड़काव न करें। बागवानों से अपील है कि वे सही समय, सही मात्रा और उचित तकनीक का पालन करें। इससे सैन जोस स्केल और माइट्स पर प्रभावी नियंत्रण मिलेगा। साथ ही सेब की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed