{"_id":"66b377733dad460f0a07e658","slug":"opposition-in-sainj-against-closure-of-sub-division-of-iph-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119864-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आईपीएच का सब डिवीजन बंद करने का सैंज में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आईपीएच का सब डिवीजन बंद करने का सैंज में विरोध
विज्ञापन
सरकार ने फैसले को वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते सैंज में साल 1987 से आईपीएच विभाग का उप कार्यालय चल रहा है, जिससे क्षेत्र के अधिकतर पंचायतों को लाभ मिल रहा है। लेकिन कुछ समय पहले सरकार ने इसे यहां से बंद कर थोड़ी दूर देहा में खोलने की अधिसूचना जारी की है। सरकार के इस फैसले का सैंज की जनता विरोध कर रही है। व्यापार मंडल सैंज के अध्यक्ष भोपाल चौहान ने बताया कि साल 1987 से चल रहे कार्यालय को बंद नहीं किया जाना चाहिए। विस क्षेत्र चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा की अपनी पंचायत की ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव के अलावा कुल 23 पंचायतों ने सरकार के इस फैसले का पूरी तरह से विरोध किया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने विस ठियोग के विधायक के समक्ष इस बात को रखा। कुठार पंचायत के उपप्रधान संजय ने बताया कि यह फैसला गलत है। सब डिवीजन को यहां से उठाने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सैंज पंचायत के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुल 23 पंचायतों के प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिसमें साफ लिखा गया है कि यह कार्यालय सैंज में ही रहना चाहिए, लेकिन अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो लोगों को साथ में लेकर आंदोलन किया जाएगा।
ये होगी समस्या
आईपीएच विभाग का उप कार्यालय सब डिवीजन देहा गया तो जनता को अपने काम करवाने के लिए करीब 100 किलोमीटर दूर नेरवा जाना पड़ेगा। क्योंकि सैंज ठियोग उपमंडल में आता है और देहा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। सैंज में 1987 से चल रहे कार्यालय एवं आवास पर कई लाख रुपये खर्च किया गया है, जिसका नुकसान होगा।
हर हाल में जनता के साथ हूं : कुलदीप
विधानसभा क्षेत्र ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री को भी अवगत करवा चुके हैं। हर हाल में वे क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं।