फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Open burning garbage is suffocating Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ का दम घोंट रहा खुले में जलता कचरा

Sat, 16 Nov 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Open burning garbage is suffocating Reckong Peo
रिकांगपिओ में नियमों को ताक पर रख कर खुले में जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद
वायु प्रदूषण से लोग परेशान
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव को पहुंचे व्यापारी अब दुकानें कर रहे बंद
लोगों में रोष, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के पास चौक पर कारोबारी खुले में कूड़े-कचरे को जला रहे हैं। इससे शहर में रह रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रहा है। नियमों को ताक पर रखकर कूड़ा जलाने से कई सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव होता है। ऐसे में यहां बाहरी राज्यों से व्यापारी आते हैं। महोत्सव में कारोबार करने वाले व्यापारी सुबह के समय खुले में कूड़ा-कचरा जला रहे हैं। हालांकि अब दुकानों को हटाया रहा है। ऐसे में दुकानों से निकलने वाले कचरे को दुकानदार खुले में जला रहे हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खुले में कूड़ा जलाना पर्यावरण के लिए भी खतरे की घंटी है। इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खुले में कचरा जलाने से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषित होती है। वायु प्रदूषित होने से खासकर दमा के मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। कोठी पंचायत प्रधान ओम प्रकाश नेगी, उपप्रधान महेश नेगी, प्रधान शुदारंग दलीप नेगी, प्रधान ख्वांगी सत्या देवी नेगी, प्रधान दुनी पंचायत दीवान नेगी, प्रधान कल्पा पंचायत सरिता नेगी, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता नेगी और समिति सदस्य कोठी करुणा नेगी ने कहा कि खुले में कारोबारियों का कूड़ा कचरा जलाना चिंता का विषय है। इससे जहां वायु प्रदूषण फैलता है, वहीं स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी और साडा मेंबर सचिव डाॅ. शशांक गुप्ता ने कहा कि खुले में कचरा जलाना कानून के खिलाफ है। मौके पर टीम भेजकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed