फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   opd closed due to strike

Rampur Bushahar News: हड़ताल के चलते राेहड़ू अस्पताल में बंद रहीं ओपडी सेवाएं

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को बिना इलाज के लौटना पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टर को बर्खास्त करने के विरोध में रेजिडेंट डाॅक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसका असर सिविल अस्पताल रोहड़ू में भी देखने को मिला। शनिवार को अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। अस्पताल आए लोगों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवाएं अस्पताल में नियमित रूप से चलती रहीं।
सिविल अस्पताल राेहड़ू में रोजाना 500 से अधिक ओपीडी रहती है। हड़ताल की सूचना मिलने के कारण लोग चेकअप करवाने अस्पताल नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते शनिवार को पर्चियां बनाने के काउंटर पर भी भीड़ देखने को नहीं मिली। जानकारी के अभाव में कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के चलते उन्हें बिना इलाज ही लौटना पड़ा। हालांकि, आपात स्थिति में मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। एडमिट मरीजों की देखरेख भी पूर्व की तरह ही की जा रही है। हड़ताल के चलते रूटीन में होनी वाले ऑपरेशन भी बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल राेहड़ू के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रविंद्र मुखिया ने बताया कि हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं बंद हुई हैं। रूटीन के ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। आपातकालीन सेवाएं चल रही हैं। इमरजेंसी में ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। जो मरीज एडमिट हैं, उनको पूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed