{"_id":"684bfdfce16f3d6e57026f49","slug":"online-admission-process-started-in-aani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-137091-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून है। स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट 20 जून को जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों की फीस 21 से 23 जून तक ऑनलाइन जमा होगी। प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट लिस्ट 24 जून को जारी की जाएगी। 25 से 27 जून तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को रोल ऑन आधार पर दाखिला दिया जाएगा। रोल ऑन आधार पर दाखिला लेने वाले छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून है। 12 से 23 जून तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने कहा कि विभिन्न विषयों में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन एक जून से शुरू हो गई है। विज्ञान संकाय में प्रत्येक विषय की सभी आवश्यक उपकरणों से परिपूर्ण दो-दो प्रयोगशालाएं हैं। सभी छात्र तय समय में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। संकायों की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो जाएंगी।