फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One person injured due to stone falling from the hill

Rampur Bushahar News: पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल

Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
बारिश में फिर सताने लगा एनएच पांच निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट
विज्ञापन

बारिश होते ही उक्त स्थान पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिला के निगुलसरी ब्लाॅक प्वाइंट एनएच पांच में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। निगुलसरी में बुधवार सुबह उक्त स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। एनएच प्राधिकरण द्वारा एनएच पांच को बहाल करने के लिए रखी जेसीबी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पत्थर गिरने से एनएच पांच निगुलसरी के पास सुबह से लेकर दोपहर तक बीच-बीच में एनएच बंद रहा। निगुलसरी एनएच पांच के पास एनएच प्राधिकरण ने दो जेसीबी एक लोडर सहित कई मजूदरों को तैनात कर दिया है, ताकि एनएच पूरी तरह से बंद न हो। निगुलसरी के पास गिर रहे पत्थरों के कारण एनएच पांच को उक्त स्थान पर बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वहीं दोपहर के बाद तीन बजे एक ट्रक एनएच निगुलसरी के पास दलदल फंस जाने से एनएच बंद रहा और एनएच प्राधिकरण ट्रक को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। एनएच बार-बार बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

उधर,एनएच पांच प्राधिकरण के सहायक अभियंता उमेश लारजू ने कहा कि निगुलसरी ब्लॉक प्वाइंट के पास बुधवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने से एनएच बंद रहा, जबकि पत्थर गिरने से एक व्यक्ति को चोट लगी है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक एनएच पांच को बहाल कर दिया गया, लेकिन पहाड़ी से बार-बार चट्टानें गिरने से एनएच पांच बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed