फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One person died after being hit by a pickup

Rampur Bushahar News: पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। कुमारसैन में पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब एक बजे चालक दीपक अपनी पिकअप गाड़ी नंबर एचपी92-2101 से शैला में सेब की पेटियां उतार रहा था। इस दौरान चालक ने अपनी गाड़ी को बैक किया तो कुमारसैन के शैला गांव का 56 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सुंदर सिंह उस पर खड़ा हो गया। इस दौरान वह वाहन के फ्रेम से टकराकर सड़क पर गिर और बेहोश हो गया। चालक दीपक और अन्य लोग रणजीत सिंह को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले में शिमला के मलोग, तारा देवी निवासी चालक दीपक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed