फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One killed, two injured as car falls into ditch in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में खाई में कार गिरने से एक की मौत, दो घायल

Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
कार में सवार होकर आनी से डीम जा रहे थे पिता के साथ दो बेटे
विज्ञापन


बड़े बेटे 15 वर्षीय आदित्य की मौके पर हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)।
आनी से करीब सात किलोमीटर आगे गुगरा के पास शुपधारठी मोड़ पर शुक्रवार अपराहन साढ़े तीन बजे आनी से डीम जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार को विजेंद्र चला रहा था। इसके साथ उसके दो बेटे भी सवार थे। अचानक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में विजेंद्र और उसका छोटा बेटा नैतिक (13) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बड़े बेटे आदित्य (15) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। नैतिक को उपचार के लिए आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर चोटों के कारण विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों बच्चे हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में पढ़ाई कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र हरियाणा का रहने वाला है, जिसने आनी के डीम गांव में शादी की थी। वर्तमान में उसका परिवार आनी में किराये के मकान में रह रहा था, जबकि डीम में उन्होंने जमीन खरीदी हुई है। शुक्रवार को डीम जाते समय यह हादसा घटित हुआ। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

घायलों को रामपुर भेजने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
शुक्रवार को 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जहां मरीज खासे परेशान हुए, वहीं इस हादसे में घायल हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पाई। मौके पर स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में घायलों को खनेरी अस्पताल की ओर रवाना किया। पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त ने कहा कि हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी आपात स्थिति में यदि एंबुलेंस सेवा समय पर न मिले तो इसका क्या लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed