{"_id":"62a233117fe91767873fa707","slug":"one-died-in-tempo-accident-in-theog-rampur-hp-news-sml411627467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में टेंपों दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में टेंपों दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के साथ लगती केलवी पंचायत में मोड़ते समय एक टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार रात करीब 9:00 बजे का है जब केलवी पंचायत के अणु के पास चालक टेंपों को मोड़ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का धमाका सुनते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में चालक को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान संतोष कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय ज्ञान चंद निवासी गांव क्रयाल डाकखाना केलवी तहसील ठियोग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया को शव को वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।