फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in road accident

Rampur Bushahar News: टापरी चगांव सड़क पर कार पलटी, युवक की मौत, छह घायल

Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे में सड़क से सौ मीटर नीचे जा गिरी कार
विज्ञापन

शनिवार शाम सवा चार बजे पेश आया हादसा, प्रशासन ने जारी की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। जिले के निचार खंड की टापरी-चगांव संपर्क सड़क पर शनिवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य छह युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर और शिमला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को कार संख्या एचपी 62ए-3844 में सवार होकर सात युवक चगांव से टापरी की ओर जा रहे थे। शाम सवा चार बजे जैसे ही कार चचरंग के पास पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार ऊपरी सड़क से करीब सौ मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल्तू पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रामपुर और आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में अंशित, निवासी गांव नाथपा तहसील निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश नेगी (नाथपा), प्रिंस (भावानगर), अखिल (चगांव), जितेंद्र गांव रतनपुर तहसील विकासनगर जिला रुद्रप्रयाग उत्तराखंड, अरुण कुमार निवासी बद्दी जिला सोलन और अंशुल (नाथपा) घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उधर, एसपी किन्नौर अभिषेक एस ने बताया कि कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। एसडीएम भावानगर नारायण सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार और घायलों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed