फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in car accindet in nerws choopal

नेरवा के समीप कार पलटने से एक की मौत, दो घायल

Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
one died in car accindet in nerws choopal
नेरवा के समीप दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क के किनारे खड़ा करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा से करीब दो किलोमीटर दूर कलारा गांव के पास नेरवा-चौपाल मार्ग पर एक कार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे नेरवा संपर्क मार्ग पर कलारा गांव के समीप जीरो प्वाइंट पर एक कार पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में दो पुरुष और एक महिला सवार थी। हादसा देखकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किए और पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन

एसएचओ नेरवा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बीच सड़क से हटाकर घायलों को बाहर निकाला और नेरवा अस्पताल पहुंचाया। इसमें जोधराम भिखटा पुत्र कुभिया उम्र 70 वर्ष, विनोद उर्फ बीनू पुत्र जोधराम भिखटा निवासी गांव कलारा डाकघर और तहसील नेरवा और कौशल्या देवी पत्नी हेतराम कैथला निवासी गांव चौड डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। मगर शिमला जाते समय जोधराम भिखटा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों घायलों का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से पटवारी नेरवा अश्विनी कुमार ने प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की है। थाना प्रभारी नेरवा राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed