फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One day workshop on apple sorting and training at Sangla

कॉलर कट से करें सेब की छंटाई : डॉ. अरुण

Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
One day workshop on apple sorting and training at Sangla
उद्यान विभाग द्वारा सांगला में कांट छांट प्रशिक्षण देते हुए डॉ अरुण नेगी।
सांगला में सेब की छंटाई और प्रशिक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला, बागवानों को सिखाए बागवानी के गुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा विकास खंड की सांगला पंचायत में सेब की छंटाई और प्रशिक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जनजातीय विकास कोष, बाडी परियोजना और सांगला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई। कार्यशाला में क्षेत्र भर से आए किसानों-बागवानों ने भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बागवानों को सेब की उत्पादकता और गुणवत्ता सुधारने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह कार्यशाला क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड, शिमला, हिमाचल प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई और इसे सर्व हिमालय सामाजिक संस्था, शिमला, हिमाचल प्रदेश ने संचालित किया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने सेब की छंटाई के तरीके बताए। उन्होंने किसानों को सही छंटाई के लिए कॉलर कट को अपनाने पर जोर दिया, जो कैंकर रोग को नियंत्रित करने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि कैंकर रोग सेब के पौधों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और उचित छंटाई इस समस्या को कम कर सकती है। उन्होंने बताया कि सही तकनीकों का उपयोग न केवल पौधों की सेहत को सुधारता है, बल्कि फलों की गुणवत्ता और उत्पादकता को भी बढ़ाता है। इस कार्यशाला को किसानों और विशेषज्ञों की सहभागिता ने सफल बनाया। सेब के बागानों की प्राकृतिक सुंदरता के बीच किसानों ने उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण शिविर में नई तकनीकों को सीखा। इस दौरान किसानों-बागवानों ने सीखी गई तकनीक को अपनाने का संकल्प लिया और इस तरह से अपने उत्पादन को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।

उद्यान विभाग द्वारा सांगला में कांट छांट प्रशिक्षण देते हुए डॉ अरुण नेगी।

उद्यान विभाग द्वारा सांगला में कांट छांट प्रशिक्षण देते हुए डॉ अरुण नेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed