फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one arrested in missing case in rampur

Rampur Bushahar News: लापता युवक के मामले में यूपी का शख्स गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शख्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उक्त शख्स घटना की रात लापता युवक के साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हालांकि अभी पुलिस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

14 नंवबर की रात पंकज पुत्र भूपराम निवासी कलना, डाकघर नोगली, तहसील रामपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस और युवक के परिजन पिछले एक सप्ताह से रामपुर और आसपास के इलाके में युवक की तलाश करते रहे लेकिन कोई उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि सांस्कृतिक संध्या के दौरान पंकज यूपी के शख्स के साथ जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उक्त शख्स से पूछताछ की। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि लापता युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed