फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One and a half crores stuck in Municipal Council rent and house tax, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: नगर परिषद के किराये और हाउस टैक्स के फंसे डेढ़ करोड़, लोक अदालत में चलेंगे मामले

Thu, 05 Dec 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
इसी महीने लंबित मामलों पर चलेगी कारवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे थे टैक्स
विज्ञापन

71 लोगों और विभिन्न विभागों ने हाउस टैक्स और दुकानों का जमा नहीं करवाया किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं पर किराये और हाउस टैक्स प्राप्त कर कार्य किए जाते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं ने लंबे अरसे से करोड़ों रुपये की अदायगी नगर परिषद को नहीं की है। लंबित अदायगी न करने वाले लोगों के मामले अब नगर परिषद लोक अदालत भेज रही है। अब इन उपभोक्ताओं से लोक अदालत के जरिये किराये और हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी। इसी माह दिसंबर से ये मामले लोक अदालत में चलेंगे।
गौर हो कि नगर परिषद रामपुर में करीब 71 लोगों और विभिन्न विभागों ने हाउस टैक्स और दुकानों का किराया जमा नहीं करवाया है। लंबे समय से ये उपभोक्ता और विभाग देय राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद रामपुर की इन लोगाें और विभागों के पास करीब डेढ़ करोड़ की राशि फंसी हुई है। नगर परिषद ने इस लंबित राशि की वसूली के लिए कई बार नोटिस भी दिए। इसके बावजूद देय राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में टैक्स और दुकानों का किराया न मिलने के कारण नगर परिषद के विकास कार्य रुके हुए हैं। कई लोग तो दो-तीन सालों से से हाउस टैक्स और किराये की अदायगी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद रामपुर ने अदायगी न करने वाले लोगों के मामले लोक अदालत में भेजने का निर्णय लिया है। बीते दिनाें नगर परिषद की मासिक बैठक में इस संबंध में चर्चा हुई। हाउस में बैठे सभी पार्षदाें ने टैक्स और किराये की अदायगी के मामले लोक अदालत में भेजने पर अपनी सहमति जताई । ऐसे में अब लंबित टैक्स और किराए के मामले लोक अदालत में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वर्षों से टैक्स जाम नहीं कराया है। नगर परिषद की ओर से समय समय पर इन लोगों को राशि चुकाने के लिए नोटिस भेजे गए, लेकिन इन लोगों ने टैक्स नहीं दिया। नगर परिषद अब अदायगी न करने वाले 71 लोगों के मामले लोक अदालत में भेजा है। इसी माह से लोक अदालत में इन लोगों के मामले चलेंगे। हालांकि, नगर परिषद ने जब लोक अदालत में मामले भेजने के जब नोटिस दिए, तो कुछ व्यापारियों ने टैक्स की राशि जमा करवाई है। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed