फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   On the street against the poor bus service Villagers

Rampur Bushahar News: बदहाल बस सेवा के खिलाफ सड़क पर ग्रामीण, हादसे की जांच की उठाई मांग

Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
On the street against the poor bus service

Villagers
रामपुर में एनएच पांच पर बैठकर रोष जताते नोग वैली के ग्रामीण। संवाद
रामपुर में बस हादसे के बाद फूटा नोगवैली के ग्रामीणों का गुस्सा, लोक निर्माण और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-पांच पर करीब डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन

तहसीलदार, आरएम और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पहुंचे ग्रामीणों को शांत करने

बुधवार दोपहर बाद बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं का निकालेंगे हल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर बुशहर की नोगवैली के रायशरण में 9 अक्तूबर को हुए बस हादसे के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बदहाल बस सेवा से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे-5 पर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हादसे के लिए जिम्मेदार कारणों की जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई। रायशरण में एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई थी। यह बस एक दिन पहले झाकड़ी में खराब हुई थी। अगले दिन रूट पर भेज दी गई थी। इस दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी और 21 लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने सरकार, परिवहन निगम प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक एनएच-पांच पर बैठक प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। हालांकि, इस दौरान एनएच पर वाहनों की एकतरफा ही आवाजाही हो पाई। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार, परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका गुस्सा शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार दोपहर बाद तीन बजे बैठक आयोजित करने की बात कही गई। इस बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ठोस नीति बनाई जाएगी। नोग युवक मंडल, डंसा और वैली के जनसंगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जिसमें रायशरण बस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की। ज्ञापन में हादसे में दो लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस घटना ने क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि रामपुर और आसपास के ग्रामीण मार्गों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाने, खराब और असुरक्षित बसों का संचालन बंद करने की मांग उठाई। इसके अलावा दुर्घटना संभावित मार्गों पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाने, सड़कों की मरम्मत करने, गड्ढे भरने और आवश्यक चेतावनी संकेतक स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायलों को आर्थिक सहायता व बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पर निराधार आरोप लगाना नहीं, बल्कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है। तहसीलदार रामपुर ने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के बीच सहमति बनाकर बुधवार को बैठक कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कौंग, उप प्रधान राजेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान देशराज हुडन, विक्रम कायथ सहित अन्य वक्ताओं ने प्रदर्शन को संबोधित किया।

रामपुर में एनएच पांच पर बैठकर रोष जताते नोग वैली के ग्रामीण। संवाद

रामपुर में एनएच पांच पर बैठकर रोष जताते नोग वैली के ग्रामीण। संवाद

रामपुर में एनएच पांच पर बैठकर रोष जताते नोग वैली के ग्रामीण। संवाद

रामपुर में एनएच पांच पर बैठकर रोष जताते नोग वैली के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed