फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   On Independence Day, students will entertain the audience with patriotic songs and dances

Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित

Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
On Independence Day, students will entertain the audience with patriotic songs and dances
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद एसडीएम और अन्य अधिकारी। संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नृत्यों से बांधेंगे समा
विज्ञापन

समारोह के आयोजन को लेकर बैठक में तैयार की रूपरेखा
एसडीएम ने समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरे करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसापत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों के बच्चे और स्वयं सहायता समूह देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सोमवार को खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर मिनी सचिवालय सभागार रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, नगर परिषद, पुलिस, लोक निर्माण, अग्निशमन, लोक संपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, ध्वजारोहण सहित अन्य कई पहलुओं पर चर्चा की गई। इस वर्ष भी बीते वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस समारोह छात्र पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। हिमाचल पुलिस, वन विभाग, एनसीसी और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। एसडीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed