फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Officials should expedite relief work in disaster affected areas

आपदा प्रभावितों क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : नंद लाल

Mon, 15 Sep 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officials should expedite relief work in disaster affected areas
ननखड़ी में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल। स्रोत : विभाग
विधायक नंदलाल ने ननखड़ी के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन


मौके पर प्रभावितों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावितों को फौरी राहत राशि के साथ-साथ आवासीय भवनों को हुए नुकसान की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। इसके अलावा पशुधन की हानि पर मुआवजा और बागवानी-कृषि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह बात राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने ननखड़ी तहसील के आपदा प्रभावितों से कही। विधायक ने क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धांशा, करोली, चमाड़ा, खामाडी, डीम, आदर्शनगर, बनाला, कुंगलबाल्टी, शकरेला और दंशा गांव का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रभावित परिवारों को तिरपाल भी वितरित किए गए ताकि अस्थायी रूप से वे अपने आवास की सुरक्षा कर सकें। नंद लाल ने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल योजनाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों और पेयजल आपूर्ति की बहाली को प्राथमिकता पर शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवागमन और पीने के पानी की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों को बहाल करने के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नंद लाल ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बंद सड़कें, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति बाधित होने और बागवानी फसलों को हुए नुकसान की समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता से करेगी और विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी की जाएगी। सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से राहत और पुनर्बहाली कार्यों को शीघ्र पूरा कर क्षेत्र की स्थिति सामान्य बनाई जाएगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। यदि कोई परिवार राहत सूची से छूट गया है, तो उसे शीघ्र राहत में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, तहसीलदार ननखड़ी, अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग कुकू शर्मा, एसएमएस बागवानी डॉ संजय चौहान सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ननखड़ी में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल। स्रोत : विभाग

ननखड़ी में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल। स्रोत : विभाग

ननखड़ी में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल। स्रोत : विभाग

ननखड़ी में आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक नंद लाल। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed