फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Office bearers and party workers filled with enthusiasm at the Congress City Zone meeting

Rampur Bushahar News: रामपुर में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को लेकर बनाई रणनीति

Thu, 10 Sep 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Office bearers and party workers filled with enthusiasm at the Congress City Zone meeting
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सिटी जोन की बैठक में मौजूद पूर्व सांसद और कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत :
. कांग्रेस सिटी जोन की बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

. पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने एकजुटता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
विधानसभा चुनाव से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने संगठन की मजबूत करने का अभियान शुरू कर लिया है। पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत बनाने, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रामपुर के राजदरबार परिसर में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। यह विशेष बैठक सिटी जोन अध्यक्ष राजेश गुप्ता के विशेष आग्रह पर आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, नगर परिषद के सभी वार्डों में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय बनाए जाने पर बल दिया गया। वहीं, निर्णय लिया गया कि जल्द ही क्षेत्र में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नया सदस्यता अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। नगर परिषद के वर्तमान व पूर्व निर्वाचित पार्षदों की संगठन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ। बूथ स्तर के सुदृढ़ीकरण को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अधिक सशक्त और जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विचारों को खुलकर पूर्व सांसद के समक्ष रखा। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समय-समय पर ठोस कदम उठाने होंगे और एक विशेष रणनीति तैयार कर एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनके सुझावों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आपसी समन्वय के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed