{"_id":"68d3d0202de77ee8e9066b2b","slug":"nss-day-celebrated-in-saraswati-nagar-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-144557-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुधांशु जिंटा और स्नेहा धारटा बने एनएसएस इकाइयों के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुधांशु जिंटा और स्नेहा धारटा बने एनएसएस इकाइयों के अध्यक्ष
विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भाग लेने वाले स्वयंसेवी और अन्य। संवाद
सरस्वती नगर कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस, नई कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर की स्वयंसेवी इकाई ने एनएसएस दिवस मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व इकाई-एक की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पवन कुमार और इकाई-दो की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रीति पांटा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि डॉ. पूनम मेहता और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. निर्मला चौहान रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट किया। स्वागत भाषण प्रो. पवन कुमार ने दिया। प्रो. प्रीति पांटा ने सत्र 2025-26 के लिए एनएसएस इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सुधांशु जिंटा को इकाई-एक का अध्यक्ष और स्नेहा धारटा को इकाई-दाे का अध्यक्ष बनाया गया। निखिल पंचटा को महासचिव, मयंक शर्मा को इकाई-दाे का संयुक्त सचिव और शिखा चौहान को इकाई-दो का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शीतल, कनिका, महक और पारस ने किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें महाविद्यालय एनएसएस के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आकर्षण महाविद्यालय के स्वयंसेवियों की हिमाचल के बहुप्रसिद्ध ओम्बी और कुजी की सतीप्रथा पर आधारित पहाड़ी नाटक की प्रस्तुति रही। इस अवसर पर पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सावड़ा की कार्यक्रम अधिकारी सरिता झोबटा और अन्य अध्यापक सुषमा देवी अपने एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ मौजूद रहे।