फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Now you can pay your house tax online

Rampur Bushahar News: अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे अपना गृहकर

Sat, 21 Sep 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद राेहड़ू ने शुरू की गृहकर जमा करने की नई व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद राेहड़ू में संपत्ती मालिक अब घर बैठे ऑनलाइन अपना गृहकर जमा करवा सकेंगे। 15 दिनों के अंदर ऑनलाइन गृहकर की राशि जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। नगर परिषद की ओर से योजना को आरंभ कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ उन नागरिकों को होगा जो नियमित रूप से अपना गृहकर जमा करते आ रहे हैं। उनके लिए यह प्रक्रिया अब और भी सरल हो गई है। नगर परिषद पहली बार ऑनलाइन भुगतान की सुविधा लेकर आई है। इससे नागरिक अपने घर बैठे ही अपना गृह कर जमा कर सकते हैं। परिषद की ओर से अगले सप्ताह से घर द्वार जाकर गृहकर के बिल दिए जाएंगे। बिलों पर एक क्यूआर कोड छपा होगा। जिसे स्कैन करके ऑनलाइन के ही बिल का भुगतान होगा। इससे न केवल समय की बचत होगी। बल्कि बिल मिलने के 15 दिनों के भीतर राशि की भुगतान करने पर 10% की छूट भी मिलेगी।
नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान व उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि परिषद की ओर से पहली बार इस व्यवस्था को जन सुविधा के लिए शुरू किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के सभी संपत्ती मालिकों को लाभ मिलेगा। यह छूट केवल वर्तमान कर पर ही लागू होगी। पिछले बकाया गृह कर पर कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी पीयूष चौहान ने बताया कि वर्तमान में लगभग 450 गृह स्वामी नियमित रूप से समय पर अपना गृहकर जमा कर रहे हैं। इसके विपरीत लगभग 900 गृह स्वामी ऐसे हैं। जिन्होंने कई वर्षों से अपना गृहकर जमा नहीं किया है। इससे नगर परिषद की गृह स्वामियों पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा हो गई है। इस बकाया राशि को वसूल करना अब नगर परिषद की प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने बताया कि जिन गृह स्वामियों ने कई सालों से अपना गृह कर नहीं चुकाया है, उनके खिलाफ आने वाले दिनों में नगर परिषद कड़ी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में डिफॉल्टर्स के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed