फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Now the selection process for the state level youth festival will be held on 24th

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए अब 24 को चयन प्रक्रिया

Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए अब चयन प्रक्रिया 24 नवंबर को होगी। सहायक आयुक्त एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय किन्नौर ने 22-23 नवंबर को होने वाली चयन प्रक्रिया किसी कारणवश रद्द कर दी है। अब 24 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में चयन प्रक्रिया होगी। इस ऑडिशन प्रक्रिया से राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कुल छह विधाओं में प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा। इनमें लोकनृत्य में 10 प्रतिभागी, लोकगीत में 10, भाषण प्रतियोगिता (हिंदी एवं अंग्रेजी), कहानी लेखन, चित्रकला और कविता लेखन के लिए एक प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों की आयु 1 सितंबर, 2025 तक 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी अपने विद्यालय, कॉलेज के माध्यम से 24 नवंबर को सुबह 10 बजे तक रिकांगपिओ स्कूल पहुंचे। विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article