{"_id":"6883778f5f4165cf80072869","slug":"now-bus-pass-counter-will-be-installed-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-140109-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रामपुर कॉलेज में लगेगा बस पास काउंटर : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रामपुर कॉलेज में लगेगा बस पास काउंटर : राहुल
विज्ञापन
एसएफआई रामपुर इकाई के कार्यकर्ता छात्र बस पास काउंटर को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
एसएफआई के छात्र आंदोलन की हुई जीत, एक से पांच तारीख तक बनेंगे बस पास
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से एसएफआई इकाई रामपुर कॉलेज में बस पास काउंटर खोलने की मांग उठा रही थी। कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। शुक्रवार को भी मांग को लेकर एसएफआई ने बस स्टैंड रामपुर में धरना-प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने भी मांग को सरकार और पथ परिवहन निगम प्रबंधन के सामने रखा था। निगम ने साफ तौर पर कॉलेज को इन्कार किया था, लेकिन एसएफआई ने आंदोलन और आगे बढ़ाया। एसएफआई के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को पथ परिवहन निगम ने बस पास काउंटर को महाविद्यालय में लगाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि अगस्त से एक से पांच तारीख तक महाविद्यालय में बस पास काउंटर लगेगा, जिससे छात्रों को बस पास बनाने की सुविधा मिलेगी। छात्र-छात्राओं काे पहले की तरह बस स्टैंड पर जाकर पास बनाने के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा और कक्षाओं से वंचित भी नहीं रहना पड़ेगा। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि एसएफआई की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। एसएफआई अपना संघर्ष जारी रखेगी। एसएफआई तब तक संघर्ष करती रहेगी, जब तक बस स्टैंड में ठंडे पानी की सुविधा, एटीएम की सुविधा, बसों को समय पर चलाना और बंद पड़े रूटों को बहाल नहीं किया जाता है।