फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nominations will be held at the Chaupal starting tomorrow, and submission with the required documents is mandatory

Rampur Bushahar News: चौपाल में नामांकन कल से होंगे, निर्धारित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य

Tue, 05 May 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी समय पर दाखिल करें नामांकन : विनीत ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)।
पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र 7 मई, 8 मई और 11 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी। नाम वापसी की तिथियां 14 मई और 15 मई को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित की गई हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद 15 मई को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान तीन चरणों में संपन्न होगा। इसके अंतर्गत प्रथम चरण 26 मई, द्वितीय चरण 28 मई और तृतीय चरण 30 मई को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नामांकन भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों में नामांकन पत्र फॉर्म-18 विधिवत हस्ताक्षर या अंगूठा निशान सहित, नो-ड्यूज प्रमाणपत्र संबंधित पंचायत-समिति-जिला परिषद से, शपथ पत्र-घोषणा पत्र (फॉर्म 18-बी) विधिवत सत्यापित, शपथ, अनुबंध क अनिवार्य है। इसके अलावा पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए सत्यापित और ग्राम पंचायत सदस्य, उप प्रधान व प्रधान के लिए केवल प्रत्याशी की ओर से हस्ताक्षरित और आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाणपत्र, मतदाता सूची में नाम का प्रमाण, आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक प्रमाणपत्र और पैन कार्ड अनिवार्य है। इसमें अभ्यर्थी की आयु 12 मई 2026 तक कम से कम 21 वर्ष होना अनिवार्य है और नियमानुसार सुरक्षा राशि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed