फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nogli-Batuna road in bad condition, people troubled

Rampur Bushahar News: नोगली-बतूना सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

Sat, 17 Jan 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nogli-Batuna road in bad condition, people troubled
नोगली से बतूना खस्ताहाल सड़क। संवाद
ग्रामीणों ने सड़क सुधारने की उठाई मांग, जगह-जगह पड़े गड्ढों से हादसों का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली से बतूना सड़क की हालत कई साल से खस्ता हाल है। इससे दो पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस कारण मार्ग पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। सड़क पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। खस्ताहाल सड़क होने के कारण लोग दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। रामपुर नगर परिषद के साथ शिंगला और भड़ावली पंचायत के ग्रामीण नोगली से बतूना सड़क पर रोजाना आवाजाही करते हैं। वर्तमान में सड़क की खस्ताहाल होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। अभी सड़क को पक्का किए हुए पांच साल भी नहीं हुए हैं। आज सड़क को देखें, तो सड़क से टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और धूल ही धूल उड़ती रहती है। गड्ढे में तब्दील सड़क पर रोजाना हजारों लोग हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसल मंडी तक पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। करीब आठ किलोमीटर सड़क पर सफर जानलेवा बना हुआ है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां, ट्रक सहित अन्य वाहन चलते हैं। क्षेत्र के नोगली, देवटन, कलना, टनसेरी, कुटू नाला और बतूना के ग्रामीण कई साल से खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क की दयनीय दशा को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। क्षेत्र के ललिता, कृष्ण, दुर्गादेव, गोविंद, हेमलता और पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कई साल से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है, जिससे लोगों को समस्याएं पेश आ रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारकर राहत देने की मांग उठाई है।

सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।इससे लोगों को पेश आने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। - बृजलाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article