फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No public toilets in Chidgaon market, anger among residents

Rampur Bushahar News: चिड़गांव बाजार में नहीं सार्वजनिक शौचालय, लोगों में रोष

Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों को शौचालय के लिए भटकना पड़ रहा, महिला, बुजुर्ग को अधिक परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। तहसील मुख्यालय चिड़गांव बाजार में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बाजार पहुंचने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। चिड़गांव बाजार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। कई लोग घंटों बाजार में रहते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय बाजार की अनिवार्य जरूरत है। लोगों का सवाल है कि आखिर कब तक जगह तलाशने की प्रक्रिया चलती रहेगी। नगर पंचायत के समक्ष कई बार यह समस्या उठाई गई है। हालांकि, अभी तक निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है। नगर पंचायत की अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान तलाशा जा रहा है। उचित स्थान मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेखा ने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज से आने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article