फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No parking in Jury, causing traffic jams, people upset

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में पार्किंग नहीं, लग रहा जाम, लोग परेशान

Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
No parking in Jury, causing traffic jams, people upset
ज्यूरी में एनएच पांच पर बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी जाम की समस्या। संवाद
15/20 क्षेत्र और सराहन क्षेत्र के मुख्य बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं
विज्ञापन

एनएच के किनारे बेतरतीब वाहनों के पार्क होने से बढ़ रही जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड के ज्यूरी बाजार में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा न होने से लोगों को रोजाना जाम से परेशान होना पड़ रहा है। एनएच-पांच के किनारे बेतरतीब वाहन पार्क होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। राहगीर खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। ज्यूरी बाजार के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच से ज्यादा जाम की स्थिति ज्यूरी-सराहन सड़क में बने बाजार में पेश आ रही है। ज्यूरी-सराहन सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करना, सड़क के किनारे अवैध कब्जा जाम का एक बहुत बड़ा कारण है। ज्यूरी बाजार नेशनल हाईवे-पांच में बसा होने और आसपास की कई पंचायतों का केंद्र बिंदु होने के कारण रोज सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं। देश-विदेश के पर्यटक किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सराहन घूमने जाते हैं। ज्यूरी में नेशनल हाईवे-पांच और ज्यूरी-सराहन सड़क में जाम से निजात दिलाने के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।
सड़क पार करना भी मुश्किल
ज्यूरी क्षेत्र के संदीप, महेंद्र, जगदीश, शेर सिंह, पूर्ण चंद, सुंदर, प्रेमिका और राधिका का कहना है कि ज्यूरी-सराहन सड़क में ज्यादा जाम के कारण वाहन काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं। लोगों और स्कूली छात्रों को सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। पुलिस को जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रयास करने होंगे और स्थानीय पंचायत को एक पार्किंग का जल्द निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन


जगह का नहीं हो पा रहा चयन
ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए जगह का चयन नहीं हो पा रहा है। ज्यूरी बाजार के नजदीक खाली जमीन न होने के कारण पार्किंग के निर्माण की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed