फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No parking from old bus stand to Safed Dhank

पुराने बस अड्डे से सफेद ढांक तक नो पार्किंग जोन

Tue, 02 Feb 2021 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
No parking from old bus stand to Safed Dhank
रामपुर में ट्रैफिक प्लान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम सुरेंद्? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शहर में पुराने बस अड्डे से सफेद ढांक तक नो पार्किंग जोन रहेगा। वहीं, कॉलेज गेट तक पहाड़ी की तरफ ही वाहन पार्क करने की अनुमति रहेगी। इसी तरह पुराने बस अड्डे तक स्विच यार्ड तक नो पार्किंग जोन रहेगा और कन्या स्कूल वाली सड़क भी पूरी तरह से खाली रहेगी। यह निर्णय प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने दो टूक कहा है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं, उन्होंने एनएच-5 पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने की बात कही है। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान पहले आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों पर काम न होने पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डीसी शिमला ने नवंबर माह में रामपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जो निर्देश जारी किए थे, उनका सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित स्थान पर छह ऑटो ही कर सकेंगे पार्क
सचिवालय की पार्किंग में एसडीएम, फायर ब्रिगेड के वाहनों सहित सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन ही पार्क किए जाएंगे। एसडीएम ने ऑटो यूनियन यूनियन को निर्देश दिए कि नोगली और खनेरी की ओर जाने के लिए चिह्नित स्थानों पर केवल छह-छह ऑटो ही खड़े किए जा सकेंगे। बार-बार शिकायत आने के बाद भी ऑटो चालक ओवरलोडिंग और अधिक चार्ज कर रहे हैं जबकि, पूर्व में हुई बैठक में यूनियन का ऑटो किराया भी बढ़ा दिया गया था।
रामपुर कोर्ट के पीछे जल्द बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
रामपुर में दिन प्रतिदिन यातायात की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है जो आने वाले समय में प्रशासन और अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है, इसलिए अभी से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अन्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
रामपुर कोर्ट के पीछे जल्द बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग बनाने के लिए प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव बजट की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि का जो मामला है, उसे जल्द निपटाएं।
शिलारू से लेकर चौरा बैरियर तक लगेंगे सीसीटीवी
डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शिलारू से लेकर चौरा बैरियर तक 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने एनएच-5 प्राधिकरण से मांग की है कि खनेरी से लेकर नीरथ तक पांच ट्रैफिक बूथ बनाए जाएं।
ब्रौ बाईपास पुल तक सड़क की जाए दुरुस्त
सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि रामपुर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए सर्किट हाउस के नीचे से लेकर ब्रौ बाईपास पुल तक सड़क को दुरुस्त किया जाए, जिससे लवी मेला और अन्य कार्यक्रमों के दौरान वाहनों को वाया सर्किट हाउस ब्रौ होते हुए भेजा जा सके।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग एसके सोबती, निशु बंसल, भाग सिंह, देवी सिंह बुशैहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed