फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No electricity in Khokhah and Koor villages for five days, apple packing work affected

Rampur Bushahar News: खोखाह व कूड़ गांव में पांच दिन से नहीं बिजली, सेब पैकिंग का काम प्रभावित

Wed, 07 Aug 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू) । तहसील नेरवा के तहत खोखाह और कूड़ गांव के लोग बिजली न होने के कारण पांच दिन से अंधेरे में हैं। क्षेत्र के लोगों को सेब सीजन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासी लोकेंद्र धलटा, मेला राम झालटा, संदीप शर्मा और जवाहर किरना व अन्य गांववासियों ने बताया कि एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से गांव के लोग अंधेरे में हैं। पांच दिन पूर्व जब ट्रांसफार्मर में खराबी आई, तो विभाग ने इसकी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी। उसके बाद मात्र तीन ही घंटे में बिजली का ट्रांसफार्मर दोबारा जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में आजकल सेब सीजन चरम पर है। इस दौरान सेब को जल्दी से जल्दी मंडी में पहुंचाने के लिए दिन-रात काम चलता है।
बिजली नहीं होने से बागवानों को पैंकिंग के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली न होने से सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग करने वाली मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं। इसके चलते बागवानों को साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाने का डर सता रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्दी बदल कर बिजली चालू करवाई जाए।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खोखाह भेज दिया
स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं था। ट्रांसफार्मर मंगवाकर खोखाह भेज दिया है। बिजली विभाग व ठेकेदार के कर्मचारी इसे बदलने में लगे हुए हैं। ट्रांसफार्मर के ठीक होते ही विभाग की ओर से ेबिजली को चालू कर दिया जाएगा। - अरविंद धीमान, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article