{"_id":"669911224cd739f7f60718c2","slug":"no-drinking-water-in-rangshal-doghri-for-two-months-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-118935-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रंगशाल, दोघरी में दो महीने से पीने का पानी नहीं, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रंगशाल, दोघरी में दो महीने से पीने का पानी नहीं, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
दो किलोमीटर दूर से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर, 1100 पर भी दर्ज की शिकायत, समस्या का नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के श्वाड़ सब डिवीजन के मुंडदल पंचायत के रंगशाल और दोघरी गांव के आठ परिवारों को पिछले दो महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आलम यह है कि दो किलोमीटर दूर श्वाड़ से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय कर्मचारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग उठाई और ग्रामीणों ने 1100 नंबर पर भी शिकायत की। इसके बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण महीनों से अपने और अपने पालतू पशुओं के लिए दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों में तिलक राज शर्मा, कौशल्या देवी, चेतराम, नूरदास, कृष्णा ठाकुर, डोला सिंह और परमजीत सिंह ने कहा कि उनके गांव भडेरानाला से उनके लिए पाइपलाइन बिछी है। जगह-जगह पाइप लाइन टूटी-फूटी होने के चलते जुगाड़ से विभाग ने रबर के टेप लगाए हैं। सोर्स में पर्याप्त पानी होने के चलते ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। विभाग ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण खाली बाल्टियां लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग श्वाड़ का सब डिवीजन खुले चार साल बीत चुके हैं। सबडिवीजन में आज तक न एसडीओ बैठे और न ही जेई बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीओ कार्यालय खोलने के बावजूद वे अधिकारियों से यहां अपनी समस्या भी नहीं दे सकते हैं, उसके लिए उन्हें आनी डिवीजन पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति मंत्री से श्वाड़ सब डिवीजन में पूरा स्टाफ तैनात करने की मांग उठाई है।
नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी
समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। यहां पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। -किशोर कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग