{"_id":"601825498ebc3e340d28e923","slug":"no-bus-service-on-dalas-gungi-luhri-rout-since-from-last-tenth-month-rampur-hp-news-sml3595169142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश-गुंगी-लूहरी बस सेवा दस माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश-गुंगी-लूहरी बस सेवा दस माह से बंद
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र में 10 माह से दलाश-गुंगी-लूहरी बस सेवा बंद पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दलाश-गुंगी-लूहरी सड़क पर शाम 5:30 बजे लूहरी से वाया गुंगी होकर दलाश के लिए बस चलती है और सुबह 7 बजे दलाश से वाया गुंगी होकर लूहरी पहुंचती है। लेकिन, दस माह से यह बस सेवा ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बस सेवा से करीब पांच पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं। साथ इस सड़क पर दिनभर यही एक बस चलती है, लेकिन परिवहन विभाग की यह अब बस सेवा पिछले 10 माह से बंद है।
ग्रामीणों को मजबूरन निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे सबसे ज्यादा मार गरीब तबके के लोगों पर पड़ रही है। स्थानीय जनता ने कई बार बस को बहाल करने की मांग उठाई, लेकिन दस माह बीत जाने के बावजूद बस सेवा अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, वयुंगल पंचायत प्रधान जालप राम, डिंगीधार पंचायत प्रधान बंसीलाल, उपप्रधान सोहनी राम राठी और मनोज वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं, चेताते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर यह बस सेवा बहाल नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके बारे में अड्डा प्रभारी आनी रमेश गुप्ता ने कहा कि गुंगी-दलाश सड़क पर डंगा गिरने के कारण बस सेवा बंद की गई है। लोक निर्माण विभाग जैसे ही डंगा लगाएगा, बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के एसडीओ संजय शर्मा का कहना है कि डंगे का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार को जल्द डंगे का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।