फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nitish Khanna became President and Meenakshi became Vice President

Rampur Bushahar News: नीतीश खन्ना अध्यक्ष और मीनाक्षी बनी उपाध्यक्ष

Fri, 11 Sep 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nitish Khanna became President and Meenakshi became Vice President
श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 की बैठक में उपस्थित नई कार्यकारिणी। संगठन
श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 ने रामपुर महाविद्यालय परिसर में विशेष बैठक की। बैठक में श्रीखंड महादेव एसोसिएशन 15/20 की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दिनेश भारता ने की। बैठक में कुल्लू, शिमला, किन्नौर जिले के छात्रों की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नई कार्यकारिणी में नीतीश खन्ना को अध्यक्ष चुना गया। मीनाक्षी को उपाध्यक्ष, तनुजा ब्राईस को महासचिव और सुजल जंत को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के नव नवनियुक्त अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष दिनेश भारता और पुरानी टीम के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष दिनेश भारता ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद क्षेत्र के छात्रों की एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। नई कार्यकारिणी से छात्रों के हित में बेहतर कार्य करने और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed